August 29, 2026

बेटियों की सुरक्षा का संदेश लेकर मधुबनी की सड़कों पर उतरीं ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियां

0
मधुबनी में ‘अभया ब्रिगेड’ का आगाज़, पुलिस दीदियों ने निकाला फ्लैग मार्च
अब बेटियां निडर रहेंगी, सुरक्षा के लिए साथ हैं ‘पुलिस दीदी’
मुश्किल की घड़ी में बेटियों के साथ खड़ी मिलेगी अभया ब्रिगेड : एएसपी रश्मि
बेटियों की सुरक्षा का संदेश लेकर मधुबनी की सड़कों पर उतरीं ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियां
सड़क पर अभया ब्रिगेड’ 
मधुबनी, 
महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से मधुबनी में ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियों द्वारा शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस दीदियों ने नई स्कूटी के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महिलाओं एवं बेटियों को सुरक्षा और सहयोग का संदेश दिया।गौरतलब है कि विगत दिनों बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य की महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ‘अभया ब्रिगेड पुलिस दीदी’ की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) के लिए 4700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिल का लोकार्पण एवं फ्लैग ऑफ किया गया।इसी अभियान के तहत मधुबनी में भी ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियों ने नई स्कूटी के साथ फ्लैग मार्च निकालकर महिलाओं और बेटियों के बीच सुरक्षा का संदेश पहुंचाया। फ्लैग मार्च का शुभारंभ पुलिस केंद्र परिसर से किया गया, जहां एएसपी रश्मि ने फीता काटकर पुलिस दीदियों के दल को रवाना किया।इस अवसर पर एएसपी रश्मि ने कहा कि ‘अभया ब्रिगेड’ महिलाओं एवं बेटियों को यह विश्वास दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर और उनके साथ खड़ी है। इस पहल से महिलाओं एवं बेटियों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी।नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित थे। ‘अभया ब्रिगेड’ की यह पहल मधुबनी में महिलाओं एवं बेटियों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!