हर हर महादेव की जय घोष से गूंजता रहा उगना शिवालय परिसर. हजारों नेपाल दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी से पहुंचे शिव भक्तो ने किया जलाभिषेक.
जलाभिषेक को लेकर लाइन में लगे शिव भक्त.
बिस्फी
श्रावण मास की दूसरी सोमवार पर प्रखंड क्षेत्र के भैरवा गांव स्थित ऐतिहासिक उगना महादेव शिवालय में शिव भक्तो का जन सैलाब उमड़ पड़ा अहले सुबह से ही मिथिलांचल की विभिन्न क्षेत्रों के अलावा दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी, नेपाल से आए शिव भक्तों ने देवाधिदेव बाबा उगना महादेव का उत्साह पूर्वक हर्षोल्ल्लास वातावरण में जलाभिषेक किया. शिव भक्तों की लंबी लाइन बलहा घाट से लेकर उगना शिवालय तक लग गया. शिवालय परिसर पूरे दिन भर हर हर महादेव और बोल बम की जय घोष से गुजता रहा. शिव भक्त घौस नदी से जल भरकर एवं मंदिर परिसर स्थित पवित्र सरोवर का जल लेकर बाबा उगना महादेव पर गंगाजल, दूध, मघु, शनि पत्र, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प, अक्षत अर्पित कर सुख समृद्धि एवं परिवार की मंगल कामना की. भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी. एसएसपी योगेंद्र कुमार, ग्रामीण एसपी शिवम् धाकड़,एडीएम मुकेश रंजन झा ,एसडीएम सारंग पाणि पांडेय, डीएसपी अमित कुमार, बीडीओ बसंत कुमार सिंह, सीओ संतोष सिंह, समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन, शिव भक्तों की सुरक्षा एवं सुविधा पर ध्यान रख रहे थे.कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वॉच टावर , जगह-जगह बैरिकेडिंग, मेटर डिटेक्ट, पुलिस कर्मी, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी और नियंत्रण कक्ष भी बनाए गए थे. मौके पर बीपीआरओ शेखर कुमार, एमओ कौशल कुमार मंडल, वीएओ कौशल कुमार सिंह, राजस्व पदाधिकारी सविता कुमारी, सीडीपीओ अहमद रजा खाॅ, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, अनुराग कुमार, आदित्य कुमार भगत सहित भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे.
