शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में ईद पर्व मनाये,::- डीएम, एसपी

0
जानकारी देते डीएम एसपी 
जिले के 432  स्थानों पर 864 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवानों की हुई प्रतिनियुक्ति
सभी प्रखंडों के बीडीओ,सीओ एवम थानाध्यक्ष लगातार सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानो पर भ्रमणशील रहकर विधिव्यवस्था पर रखेंगे कड़ी नजर
जिला साइबर सेल एवं सूचना एवं जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम को 24घंटे सक्रिय रहकर सोशल मीडिया पर रखेगी कड़ी नजर
असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध त्वरित करवाई का निर्देश
जिला नियंत्रण कक्ष से भी पल-पल की गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर
मधुबनी 
 जिले में ईद पर्व को शांतिपूर्ण ,सौहाद्रपूर्ण एवम भाईचारे के वातावरण में मनाने एवं इस अवसर पर जिले में विधिव्यवस्था संधारण  को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार  द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत जिले के 432 स्थानों पर 864 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ काफी संख्या में पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच कर अपने दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित* *होकर संयुक्त फोटो, व्हाट्सएप नम्बर पर भेजना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। शांति भंग करने वाले* या *कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों पर तत्काल विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करे। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने से जरा भी नही हिचके।  सादे लिबास में पुलिसकर्मी शरारती* तत्वों पर नजर रखेंगे। सभी पदाधिकारियों को पूरी तरह से चौकस रहने का निर्देश दिया गया है।  विधिव्यवस्था संधारण को लेकर वरीय अधिकारियों को जबाबदेही दी गई है,जो सीधे पल -पल की गतिविधियों से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। सभी प्रखंडों के बीडीओ,सीओ एवम थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि आपस मे समन्वय बनाकर लगातार सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद का त्योहार मनाने की अपील किया गया हैं।जिले की पल पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 20 मार्च से पर्व की समाप्ति तक लगातार 24 घण्टे कार्य करेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!