मुख्यमंत्री पर हमला नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली पर हमले की कोशिश::- वेंकटेश चौधरी
दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलते भाजपा नेता वेंकटेश चौधरी
मधुबनी
प्रदेश के बिहार बीजेपी कार्य समिति सदस्य सह मधुबनी निवासी वेंकटेश चौधरी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार के सवेरे जन संवाद कार्यक्रम में उन पर किए गए हमले को कायराना हमला बताया है। यह घटना लोकतंत्र के लिए अत्यंत ही निंदनीय है। भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकटेश चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहज भाव की है। दिल्ली वासियों से जन संवाद के तहत उनकी समस्याओं को सुनती हैं और त्वरित कार्रवाई भी करती है। जिससे दिल्ली वासियों के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मसीहा के रूप में जानी जाती है। श्री चौधरी ने कहा है कि शायद ही कोई मुख्यमंत्री आम जनता से मिलता हो! आज मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के साथ हुई कायराना हमले की घटना लोकतंत्र के लिए अत्यंत निन्दनीय है। आम जनता के बीच सहजता से रहने वालीं मुख्यमंत्री पर इस प्रकार का हमला शर्मनाक है।यह कुत्सित प्रयास करने वाले लोगों को पता होना चाहिए कि ये केवल एक मुख्यमंत्री पर हमला नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली पर हमले की कोशिश है। वेंकटेश चौधरी ने कहां है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी व्यक्त पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए जिससे आने वाला समय में ऐसा कोई कार्य नहीं कर सके । आज दिल्ली के लिए या घटना काफी दुखद है।
