December 5, 2025

तिरंगा यात्रा मोटरसाइकिल जुलूस व विभाजन विभिषका स्मृति दिवस गोष्ठी का आयोजन

0
 भजपा ने निकाला तिरंगा यात्रा
मधुबनी
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मधुबनी शहर के वाटसन हाई स्कूल के मैदान से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा मोटरसाइकिल जुलूस और विभाजन विभिषका स्मृति दिवस गोष्ठी का आयोजन किया गया। देश भक्ति को समर्पित विशाल तिरंगा मोटरसाइकिल जुलूस शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए संतु नगर चौक स्थित होटल वाटिका के सभागार में संपन्न हुआ । सैकड़ो लोग जुलूस में तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय जवान जय किसान और जय विज्ञान के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अरुण शंकर प्रसाद डॉक्टर रामप्रीत पासवान विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर मेयरअरुण राय जिला प्रभारी अर्जुन सहनी ने कहा कि सभी भारतीय नागरिकों का आन बान शान तिरंगा है, हम सभी भारत की एकता अखंडता बनाए रखने में एवं स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि तिरंगा हमारे त्याग और बलिदान का प्रतीक है इसका सम्मान हमारा धर्म ही नहीं कर्तव्य है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा एवं जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना ने बताया कि जिला के सभी विधानसभा ,मंडलों एवं प्रखंडों में हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी कार्यकर्ता ने अपने-अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज, महापुरुषों की प्रतिमा का साफ-सफाई और तिरंगा यात्रा जुलूस निकालकर शहीदों के सम्मान को याद किया गया मोटरसाइकिल जुलूस में देवेंद्र कुमार यादव ,सुबोध कुमार चौधरी ,रंजीत यादव, मनोज कुमार मुन्ना ,प्रशांत ठाकुर ,सतीश ठाकुर, संतोष भगत ,संजीव कुमार बादल, चंद्रवीर यादव ,अमरनाथ प्रसाद ,प्रफुल्ल झा ,राधा देवी, दीप्ति राउत, रितु मंडल, प्रतिमा रंजन ,आदित्य झा ,कन्हैया साह,दीपक यादव ,पवन झा ,पवन साह, विष्णु राउत,नागेंद्र राउत, अजय प्रसाद ,मंडल अध्यक्ष पिंटू रौनियार ,मनीष झा उद्धव ,सुनील कुवंर ,उपेंद्र साह, सुधीर मंडल ,सतीश कुमार, जिला पार्षद पिंटू मिश्रा, विनोद प्रसाद ,गिरधारी झा, संजय गुप्ता,राम सकल यादव, अनिल कुमार सिंह, विभूति नाथ झा, गिरधारी झा,  वाशीकांत झा, राजाराम झा, वरुण सिंह ,आदित्य सिंह, जामून सहनी, अशोक राम, मनीष करण, रवि महतो, शिव नाथ दास, आनंद सिंह,महेंद्र पासवान, हरिश्चंद्र शर्मा, गौरी शंकर महतो, वीरेंद्र मेहता, देबू सिंह प्रदीप गुप्ता,सीता देवी सहित अन्य शामिल थे। इस अवसर पर होटल वाटिका में विभाजन विभिषका स्मृति दिवस गोष्ठी मनाया गया जिसमें सभी माननीय ने कहा कि देश के विभाजन और उसकी त्रासदी के शिकार लोगों को दर्द को याद कर संवेदना व्यक्त करने का दिन कहा।इसी दिन कांग्रेस से देश को टुकड़ों में बांटकर मां भारती के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई। विभाजन के कारण हिंसा, शोषण और अत्याचार हुए और करोड़ों लोगों ने विस्थापन को झेला। देश का विभाजन के इतिहास और दर्द को कभी बुलाया नहीं जा सकता विभाजन की व्यवस्था में अपनी जान गवाने वाले लोगों को सभी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!