प्रशांत किशोर आ रहें, झंझारपुर, होगा भव्य रैली,

फोटो सख्या 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस करते
मधुबनी
बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक दिवसीय दौरे पर 15 जून रविवार को मधुबनी आ रहें है। प्रशांत किशोर 15 जून को मधुबनी के झंझारपुर स्थित केजरीवाल हाई स्कूल में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशांत किशोर के आगमन को लेकर शुकवार को जिले के गंगा सागर चौक स्थित अपने आवास पर जिला अध्यक्ष इन्द्र शेखर झा द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें संगठन के वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष इन्द्र शेखर झा ने बताया कि, मधुबनी की धरती पर प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत किया जाएगा। बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से निकले प्रशांत किशोर का 15 जून (रविवार) को जिले के कोने-कोने से भरपूर सहयोग मिलेगा। जिला युवा अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा ने कहा कि हमलोग जिले की जनता से निवेदन करते है कि अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा, रोजगार और बढ़ रहे पलायन की समस्या को गंभीरता से देखें। इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में जात-पात से ऊपर उठकर अपने बच्चों के लिए वोट करें। जिला संगठन अध्यक्ष सुनिल कुमार मंडल ने कहा कि बिहार के अच्छे भविष्य और व्यवस्था परिवर्तन के लिए जन सुराज का समर्थन करें। अधिकारियों की जंगलराज वाली सरकार को इस बार के चुनाव में जड़ से उखाड़ फेंके। जिला पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण झा ने कहा कि मनीगाछी में प्रशांत किशोर की जनसभा होने वाली है। मैं जिलावासियों से इस जनसभा में शामिल होने लिए संगठन की ओर से सादर आमंत्रित करता हूं।प्रेसवार्ता में शामिल हुए जन सुराज के नेताइस प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष इन्द्र शेखर झा, जिला युवा अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा, जिला संगठन अध्यक्ष सुनिल कुमार मंडल, जिला पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण झा, नगर अध्यक्ष डॉ. सरफराज आलम, अनुमंडल संगठन उपाध्यक्ष कृष्णानंद मिश्रा, पूर्व अनुमंडल सदर अध्यक्ष सुजनकांत ठाकुर, अनुमंडल दसर संयोजक राजन झा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत ठाकुर, जिला महासचिव अजीत यादव, जिला सचिव मो. अबुल इमाम, पूर्व नगर प्रवक्ता राजेश मोहन झा शामिल हुए।