बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा, बैठक,तटबंधों का निरीक्षण कर एक सप्ताह में देंगे रिपोर्ट::- डीएम

0
डीएम बैठक करते
मधुबनी
 जिलाधिकारी,  अरविन्द कुमार वर्मा ने  समाहरणालय  में बाढ़ पूर्व तैयारियो को  जिले के वरीय अधिकारियों एवं सभी संबंधित विभागों के  पदाधिकारियों के साथ  मंगलवार को बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारियो को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर इसे ससमय पूर्ण कर ले। उन्होंने बाढ़ से संबंधित योजनाओं, सड़को की मरम्मती, भेंट की सफाई तटबंधों का निरीक्षा, शरण स्थलों का भौतिक सत्यापन आदि कार्यो को हर हाल में 31मई तक पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के संबंधित कार्यपालक अभियंता को सभी तटबंधों का निरीक्षण कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। 
 उन्होंने स्थाई बाढ़ आश्रय स्थल के साथ साथ अस्थाई बाढ़ आश्रय स्थल में पेय जल,शौचालय आदि मूलभूत* व्यवस्थाएं का भौतिक सत्यापन करने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने सिविल सर्जन, मधुबनी एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ राहत कार्य से जुड़ी आवश्यक दवाइयों का समय से स्टॉक कर लिया जाए,एवं अभी से ही बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लिए मेडिकल टीम का गठन भी कर ले। उन्होंने सिविल सर्जन ,डीपीओ आईसीडीएस एवं सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग को निर्देश दिया कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के सभी संकटग्रस्त समूहों को चिन्हित कर अग्रेत्तर करवाई करे ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित करवाई की जा सके। उन्होंने सिविल सर्जन  को सभी जीवन रक्षक दवा, हेलोजन की गोलियां , ब्लीचिंग पाउडर आदि भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हों,इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, मधुबनी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा चापाकलों की मरम्मति एवं नए लगाए जाने वाले चापाकलों के लिए भी तैयारी करने का निदेश दिया। उन्होंने अपर समाहर्ता  आपदा को निर्देश दिया कि  सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को इसकी सतत मॉनिटरि करने हेतु पत्र भेजे।इसके साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया कि  कल से प्रत्येक बुधवार  को आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे,जिसमें सभी सीओ,एसडीओ एवं सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लेंगे।उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ,नगर आयुक्त अनिल चौधरी,अपर समाहर्ता, आपदा, संतोष कुमार,प्रभारी जिला आपदा प्रबंधन शाखा सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,  परिमल कुमार, सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार,जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ राजेश सहित सभी संबंधित विभागों  के अभियंता एवं पदाधिकारी आदि  उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!