September 10, 2026

बॉर्डर पर तैनात 18 वीं बटालियन एस एस बी ने 180 किलो गाजा जप्त किया

0
जप्त सामान के साथ जवान
जयनगर
जिले के भारत नेपाल बॉर्डर पर तैनात 18 वीं बटालियन एस एस बी मुख्यालय राजनगर के कमांडेंट दामोदर प्रसाद मीणा के निर्देशानुसार नारी कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट अजीत कुमार के नेतृत्व में अंधरामठ थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव स्थित कैलू साह के बगीचा से 180 किलो गांजा बरामद किया। अंधरामठ सीमावर्ती क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर नशीली पदार्थ की तस्करी हो रही है। इनमें गांजा की तस्करी इन दिनों बड़े पैमाने पर की जा रही है। वहीं लगातार भारत व नेपाल के सुरक्षाकर्मी गांजा सहित अन्य नशीली पदार्थों की जब्ती तो कर रही है लेकिन इस नशीली पदार्थ के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगाया जा सका है। रविवार को एसएसबी के अंधरामठ बीओपी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है। यह कार्रवाई अंधरामठ थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव स्थित कैलू साह के बगीचा से बरामद किया गया। एस एस बी ने जब बगीचा से निकालकर  जांच की तो उजले रंग के प्लास्टिक में लपेटे हुए बड़े-बड़े 30 पैकेट बरामद हुए। पैकेट को जब खोला गया तो उस पैकेट से गांजा की बरामदगी हुई। जिसका कुल वजन 180 किलो ग्राम है। वहीं बाजार में इसका अनुमानित कीमत 30 से 40 लाख के करीब आंकी जा रही है। इस संबंध में नारी कैंप के कमांडर सहायक कमांडेंट अजीत कुमार ने बताया कि एस एस बी को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली है। इसको लेकर एस एस बी ने गश्ती तेज कर दी थी। इस बीच सीमा सुरक्षा सड़क पर बगीचा में छिपा कर रखे गए गांजा को बरामद किया गया। वहीं बरामद गांजा को आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद अंधरामठ थाना को सुपुर्द कर दिया गया। इस बड़ी कार्रवाई  में सहायक कमांडेंट अजीत कुमार, अंधरामठ थानाध्यक्ष सदन राम,सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार,उप निरीक्षक रमेश चंद्र समेत अन्य शामिल थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!