बेनीपट्टी प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग :- अलका झा

अलका झा
बेनीपट्टी
जिला परिषद सदस्य संख्या 9 बेनीपट्टी सदस्या अलका झा ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को एक आवेदन पत्र देकर बिहार सरकार से मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। उन्होंने बतायी कि मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़ को झेलते आ रहा है। यहां के किसान, छात्र, नौजवान और मजदूर कृषि आधारित कार्यों पर जिंदा है। यहां रोजी-रोजगार नहीं मिलता है। रोजी-रोजगार की तलाश करने अन्य प्रदेश में लोग जाते हैं। आज सुखाड़ की नौबत आने के कारण किसानों की माली हालत दिनो दिन दयनीय होती जा रही है। कभी सुखाड़ तो कभी बाढ़ की चपेट से किसानों कर्ज के नीचे दबे जा रहे हैं। बेनीपट्टी प्रखंड, पूर्व से ही कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़ के आपदा से ग्रस्त रहता है । विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी मानसून की बेरुखी के कारण बेनीपट्टी प्रखंड सहीत मधुबनी जिला सम्पूर्ण सुखार की स्थिति है । किसानों एवं मजदूरों का बुरा हाल बना हुआ है। जिला की सम्पूर्ण आबादी कृषि आधारित है जिले के विभिन्न हिस्सों में अधूरे निर्मित नहर परियोजना को पूर्ण करने , बंद सभी राजकीय नलकूप को चालू करने , निजी नल कूपो में बिजली की व्यवस्था करने , अनुदानित दर पर किसानों को निजी नलकूप सुगमता से देने , किसानों से राजस्व वसूली बंद करने की मांग किया है।