शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण मुहर्रम पर्व मनाई गयी

गस्ती करते
मधुबनी
सम्पूर्ण जिले में शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण मुहर्रम पर्व मनाई गयी । मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद थे। जिले के सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण 413 स्थानो पर 826 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए थे। किसी भी परिस्थिति से निपटने हेतु तेज-तर्रार अधिकारियों से युक्त क्विक रिस्पांस टीम पूरी तरह से तैयार है।सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर रखी जा रही है पैनी नजर, अफ़वाह को बल देने वाले होंगे सलाखों के पीछे जिलधिकारी ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं भ्रामक पोस्ट करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध करवाई करने का निर्देश था।जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे,एवं विधिव्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे है। सुबह से ही वरीय अधिकारी मधुबनी शहर सहित जिले के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानो का जायजा लेते रहे। विधिव्यवस्था को लेकर विभिन स्थलों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियो से मिलकर भी ले थे। फीडबैक। जिला नियंत्रण कक्ष से पल-पल की गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर। जिला नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद थे।