लोकसभा आम चुनाव में राजद के हार का किया गया समीक्षा

कार्यक्रम में उपस्थित नेतागण
बेनीपट्टी
बेनीपट्टी प्रखंड के राजद कोटे से महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष ललिता कुमारी ने विगत लोकसभा आम चुनाव 2024 में राजद को मधुबनी लोकसभा में मिली करारी हार का समीक्षा किया।जहाँ उन्होंने अपने संगठन से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर राजद से लोगों की नाराजगी के कारण का पड़ताल किया।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कहीं न कहीं हमारे कार्यकर्ताओं से चुनावी कैम्पिंग में कमी रह गई , साथ ही आम लोगों तक पार्टी के संदेश को सही से पहुंचाने में राजद कार्यकर्ताओं व संगठन से चूक हुई है । जिसके चलते मधुबनी लोकसभा से राजद की हार हो गई है उन्होंने यह भी कहा कि इस पड़ताल का रिपोर्ट पार्टी के आला कमान को सौंपी जायेगी। जिसके आधार पर पार्टी अगली रणनीति तय करेगी। प्रखंडअध्यक्ष ललिता देवी के साथ दर्जनों महिला कर्यकर्ता उपस्थित थीं।