पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि मनाया गया 

0
कार्यक्रम में चित्र पर पुष्प अर्पित करते
मधुबनी
जिला कांग्रेस कार्यालय मधुबनी में  जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के अध्यक्षता में सोमवार को आधुनिक भारत के निर्माता स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री,भारत रत्न से विभूषित पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि उनके तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर मनाया गया।इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा की  नेहरूजी के कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना, राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान करना और योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारु करना उनके मुख्य उद्देश्य रहे।उनके कार्यकाल में योजना आयोग का गठन किया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया और तीन लगातार पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग शुरु हुआ। नेहरू ने भारत की विदेश नीति के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभायी।
1948 में भारत सरकार ने परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना की ।आईआईटी और इसरो की स्थापना कर प्रद्योगिकी एवं रिसर्च के क्षेत्र में उनका योगदान अहम है। भाग लेनेवालों में मुख्य रूप से डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान,किसान नेता हिमांशू कुमार,वरिष्ठ नेता सत्येंद्र पासवान,नगराध्यक्ष अविनाश झा,सुनील कुमार झा,मुकेश कुमार झा,आलोक झा,राजीव शेखर झा,अंकित झा,धनेश्वर ठाकुर,विनय कुमार झा, हमीदुल्लाह,अब्दुल कलाम,विश्वनाथ पासवान उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!