महिला समानता दिवस पर महिला सम्मान समारोह आयोजित
सम्मानित होते महिला
मधुबनी
महिला समानता दिवस के अवसर पर मिथिला मधुबनी की आवाज सेवा संस्थान की ओर से गौशाला चौक, मधुबनी में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, समानता, सामाजिक योगदान एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।समारोह के मुख्य अतिथि संतोष कुमार झा रहे, जबकि अध्यक्षता पी.सी. झा ने की। मंच संचालन अमित कुमार झा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार राजू कुमार झा रहे। इस अवसर पर सुमन कुमार झा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।समारोह में महिलाओं की उपलब्धियों और सामाजिक योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान डॉ. अनीता झा, निर्मला देवी, सुनीता गुप्ता, नीतू देवी, सरोज झा, विजेता झा, प्रिया कुमारी, ज्योति कुमारी, अंकिता कुमारी, शिल्पी कुमारी एवं रंजना कुमारी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर और सम्मान देकर ही समाज को सशक्त एवं विकसित बनाया जा सकता है। महिला समानता दिवस केवल महिलाओं के सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि समाज में लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण दिन है। समारोह में उपस्थित लोगों ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
