मधुबनी के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को मिलेगी नई गति ::-विधायक माधव आनंद
मंत्री से मिलते विधायक फाइल फोटो
मधुबनी
मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री माधव आनंद ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान भारत सरकार के माननीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी जी से शिष्टाचार भेंट कर मधुबनी जिले के आर्थिक, औद्योगिक एवं कौशल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।इस अवसर पर विधायक श्री माधव आनंद ने मधुबनी जिले को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट ” योजना के अंतर्गत शामिल करने हेतु एक विस्तृत प्रतिनिधित्व सौंपा। उन्होंने मधुबनी की विश्वविख्यात कला, स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक उद्योगों तथा स्वरोजगार की व्यापक संभावनाओं को रेखांकित करते हुए जिले को इस योजना से जोड़ने का आग्रह किया।विधायक श्री आनंद ने कहा कि ओडीओपी योजना के अंतर्गत मधुबनी को शामिल किए जाने से स्थानीय कारीगरों, महिला उद्यमियों, युवाओं एवं लघु उद्यमों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने का अवसर प्राप्त होगा। इससे स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के नए द्वार खुलेंगे।इस संबंध में माननीय मंत्री जीतन राम मांझी जी ने सकारात्मक सहमति व्यक्त करते हुए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।विधायक माधव आनंद ने बताया मधुबनी के युवाओं और उद्यमियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। इस केंद्र के माध्यम से आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास, उद्यमिता संवर्धन, स्टार्टअप प्रोत्साहन तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही क्षेत्र के सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को तकनीकी सहायता और विशेषज्ञ मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।उन्होंने कहा कि मधुबनी केवल अपनी सांस्कृतिक एवं कलात्मक विरासत के लिए ही नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली युवाओं, मेहनतकश कारीगरों और उद्यमशील लोगों के लिए भी जानी जाती है। यदि उन्हें उचित अवसर, संसाधन एवं संस्थागत सहयोग उपलब्ध कराया जाए तो मधुबनी बिहार ही नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।श्री आनंद ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि मधुबनी के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन की मजबूरी कम हो तथा विकास और रोजगार के अवसर उनके अपने जिले में ही उपलब्ध हों।
