हथियार तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का कड़ा प्रहार डकैती की घटना को किया गया निष्फल::- एसपी
अवैध दो देशी पिस्टल एवं कट्टा के साथ 4 अभियुक्त गिरफ्तार
जानकारी देते पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार
मधुबनी
पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने सोमवार को अपने कार्यलय कक्ष में पत्रकारों को बताया की अवैध हथियार की तस्करी एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में 16. मई को साहरघाट थाना की पुलिस टीम को सुचना मिली कि ग्राम-बिशनपुर मुख्य सड़क के किनारे तीन संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर रखा गया हैं। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार साहरघाट थाना की पुलिस टीम जब समय करीब 21:30 बजे NH-75 मुख्य मार्ग ग्राम-विशनपुर स्थित स्थल पर पंहुची तो पहले से वहां पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा 03 व्यक्ति तथा 01 मोटरसाईकिल एवं 02 मोबाइल को पकड़ कर रखा गया था। जिसे ग्रामीणों से मुक्त कराते हुए अपने अभिरक्षा में लिया गया।उक्त तीनो व्यक्तियों से नाम,पता पूछने पर अपना-अपना नाम- 1. अभिषेक कुमार मंडल 2. मोनु कुमार 3. प्रियांशु कुमार उर्फ सुमित बताया। पूछताछ के क्रम में मोनु कुमार द्वारा बताया गया कि अभिषेक कुमार के माध्यम से हमलोग हथियार की खरीद के लिए यहाँ पर आए थे और रमेश कुमार पासवान से 02 देशी पिस्टल खरीदे एवं उसको 20000 रुपया दिया तथा बाकी 35000 रूपया बाद में देने की बात थी। इसके बाद अभिषेक कुमार एवं रमेश कुमार पासवान द्वारा बताया गया की आज रात 01 घर को चिन्हत किया गया हैं, जिसमे डकैती करना है, आप भी रुक जाओ काम होने के बाद आपको सुरझित पहुंचवा देंगे। इसके बाद हमलोग भूतनाथ मंदिर के पास बगीचा (गाछी) में बैठकर पार्टी किए। इसी दौरान कुछ बात को लेकर रमेश कुमार के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर बहसा-बहसी हुआ तो रमेश कुमार बैग सहित दोनों पिस्टल छीनकर भाग गया। जिसका हमलोगों के द्वारा पीछा किया गया तथा बिशनपुर मुख्य सड़क पर शोरगुलस सुनकर आसपास के ग्रामीणों द्वारा हमें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। इनके द्वारा बताया गया कि रमेश कुमार पासवान बैग में रखी दोनों पिस्टल सहित पुरे बैग छीन कर भाग गया है उसके ठिकाने पर छापेमारी किया जाएगा तो दोनों पिस्टल बरामद हो जाएगा।तदोपंरात पुलिस टीम द्वारा अभिरक्षा में लिए तीनो व्यक्तियों को साथ लेकर रमेश कुमार पासवान के घर छापेमारी किया परन्तु रमेश कुमार घर पर उपस्थित नहीं था और न ही उसके घर से कोई हथियार बरामद हुआ। तत्पश्चात अभिरक्षा में लिए गए तीनो व्यक्तियों के साथ थाना वापस आया। इसी क्रम में 17. मई को अभिरक्षा रखे गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही थी तो समय करीब 12:00 बजे सुचना मिला कि रमेश कुमार पासवान को ग्राम-अवारी स्थित भूतनाथ मंदिर के पास स्थित गाछी के पास देखा गया है। उक्त सूचना के सत्यापन हेतु साहरघाट थाना की पुलिस टीम तीनो व्यक्तियों के साथ उक्त स्थल पर पहुँची तो देखा कि 01 व्यक्ति पीठ पर बैग लिए पुलिस गाड़ी को देखकर उक्त गाछी से भागने की काशिश कर रहा हैं। जिसे सशस्त्र बल के द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा नाम,पता पूछने पर अपना नाम रमेश कुमार पासवान बताया गया। हिरासत में लिए गए तीनो व्यक्तियों के द्वारा भी उक्त व्यक्ति की पहचान रमेश कुमार पासवान के रूप में किया गया। विधिवत तालाशी लेने के क्रम में उनके पास से 02 देशी पिस्टल तथा 01 देशी कट्टा कुल-20000 रुपया नगद बरामद हुआ। तत्पश्चात् बरामद अवैध हथियार को विधिवत जब्त कर गिरफ्तार युवक को थाना लाया गया।पूछताछ के क्रम में रमेश कुमार पासवान के द्वारा बताया गया कि हम अवैध हथियार की खरीद बिक्री का कार्य करते हैं तथा कल शाम को 02 देशी पिस्टल मोनू कुमार को देने के लिए बुलाये थे और दे भी दिए थे। उसके बदले में मोनू कुमार द्वारा 20000 रुपया दिया गया था तथा उसके बाद हमलोग एक घर में डकैती की योजना बनाए जिसमे मेरे साथ इन तीनों के अतिरिक्त अन्य 04 लोग भी थे। पैसे के लेन-देन को लेकर मोनू कुमार के साथ झंझट हुआ जिसके कारण मैं हथियार सहित बैग छीन कर अपने 04 अन्य साथी के साथ भाग गया था। पुलिस द्वारा सभी आपेक्षित बिंदुओं पर गहनता से जाँच करते उक्त कांड में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही हैं। इस गिरोह के अन्य संपर्कों और हथियार की तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने हेतु सघन जांच किया जा रहा है। इस संबंध में साहरघाट थाना द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैं एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।
