सरकार धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है ::- विधायक माधव आनंद
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मधुबनी के विधायक माधव आनंद ज्ञापन देते
मधुबन
मधुबनी के विधायक माधव आनंद ने चुनाव के समय मधुबनी के चौमुखी विकास करने की जो मतदाताओं से वादा किए थे, उसको सफल बनाने में बिहार सरकार के साथ कई आवश्यक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर धीरे-धीरे चर्चा करते हुए उसे जमीन पर उतरने की कोशिश की जा रही है! विधायक माधव आनंद ने इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुएपंडौल प्रखंड के भवानीपुर पंचायत स्थित प्रसिद्ध उग्रनाथ महादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधायक, मधुबनी माधव आनंद ने गुरुवार को बिहार सरकार के बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर मंदिर परिसर में सरकारी सुरक्षा बल की तैनाती हेतु औपचारिक आग्रह प्रस्तुत किया। भेंट के दौरान माधव आनंद ने कहा कि उग्रनाथ महादेव मंदिर क्षेत्र के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तजन पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा मंदिर परिसर में शांति एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बल की तैनाती अत्यंत आवश्यक है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विषय की गंभीरता को स्वीकार करते हुए मंदिर परिसर में शस्त्र बल की तैनाती का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएंगे।इस पहल पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक माधव आनंद के प्रति आभार प्रकट किया है। यह निर्णय न केवल मंदिर की सुरक्षा को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र में शांति एवं विश्वास का वातावरण भी स्थापित करेगा। क्षेत्र के कई समाजसेवियों ने बताया कि मधुबनी विधानसभा के लिए प्रथम बार युवा विधायक माधव आनंद बने हैं और माधव आनंद के द्वारा मधुबनी के विकास को लेकर तत्पर रहना यह निश्चित करता है कि आने वाले समय में मधुबनी विधानसभा का हर क्षेत्र में विकास होगा!
