बिहार विधान सभा में मधुबनी (36) के विधायक की बढ़ती भूमिका
माधव आनंद
मधुबनी
मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधव आनंद की बिहार विधान सभा में भूमिका निरंतर सशक्त होती जा रही है। बिहार विधान सभा अध्यक्ष, डॉ. प्रेम कुमार द्वारा माधव आनंद को शून्यकाल समिति का सभापति नियुक्त किया गया हैl जो उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता एवं जनहित के मुद्दों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।शून्यकाल समिति बिहार विधान सभा की अत्यंत महत्वपूर्ण समितियों में से एक मानी जाती हैl जहाँ जनसरोकार से जुड़े तात्कालिक एवं महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया जाता है। इस समिति का सभापति बनाया जाना, विधानसभा के भीतर उनकी प्रभावशाली उपस्थिति और विश्वास का द्योतक है। इसके अतिरिक्त, अध्यक्ष द्वारा माधव आनंद को सामान्य प्रयोजन समिति का सदस्य भी नियुक्त किया गया है। यह समिति विधानसभा के कार्य संचालन एवं प्रशासनिक विषयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। माधव आनंद की इन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से यह स्पष्ट है कि वे न केवल अपने विधानसभा क्षेत्र मधुबनी (36) के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत हैं, बल्कि बिहार के व्यापक जनहित के मुद्दों को भी मजबूती से उठाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों से माधव आनंद के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है। विशेष रूप से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने इसे गौरव का विषय बताते हुए उनके नेतृत्व में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।यह नियुक्तियाँ उनके राजनीतिक अनुभव, जनसमर्पण और प्रभावशाली नेतृत्व का सम्मान हैं।
