अनुमंडल स्तरीय निगरानी सह अनुश्रवण समिति की बैठक
बैठक करते एसडीएम
बेनीपट्टी
अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी के कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल स्तरीय निगरानी सह अनुश्रवण समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी शारंग पाणि पांडे की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में सदस्य बचनू मंडल द्वारा अनुश्रवण की बैठक सभी माह नियमित रूप से करने हेतु धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि पाली पंचायत के लिए गैस एजेंसी आवंटित है परंतु यह नगर पंचायत बेनीपट्टी में संचालित हो रही है जिससे पाली पंचायत के आम जनता को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस पर एसडीओ द्वारा एमओ बेनीपट्टी को जांच कर अगली बैठक से पूर्व जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सदस्य आनंद कुमार झा, प्रेमशंकर राय एवं सुजीत कुमार झा द्वारा गैस एजेंसी से संबंधित समस्या बताया जिसे तत्काल गैस एजेंसी वाले के माध्यम से निष्पादित किया गया। जिलि पार्षद अलका झा, जयोति देवी एवं सदस्य विशुनदेव यादव द्वारा जनवितरण व्यवस्था पर संतोष प्रकट किया गया। आनंद कुमार झा के द्वारा बताया गया कि पेट्रोल पंप पर सही माप और गुणवत्तापूर्ण तेल नहीं दी जाती है। सदस्य विजय यादव द्वारा मांग किया गया कि सभी गोदाम पर कांटा लगाया जाए एवं डीलर को तौलकर अनाज दिया जिए इस पर गोदाम मैनेजर द्वारा बताया गया कि सभी गौदाम पर कांटा लगा हुआ है। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी लाभुकों का ई-केवाईसी किया जाना है इसमें अभी तक मात्र 77 प्रतिशत ही लोगो का ई-केवाईसी हुआ है। इसलिए सभी सदस्य यथाशीघ्र शत प्रतिशत इसे कराने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने यह भी बताया की बेनीपट्टी अनुमंडल में लगभग 74 हजार लोगों का राशन कार्ड में नाम संदेहास्पद की सूची में है, जिसका प्रदर्शन प्रत्येक पंचायत के पंचायत भवन पर किया जाएगा जिनको इस पर आपत्ति होगा हुए 15 दिनों के अंदर अपना आपत्ति दर्ज करेंगे ताकि उनका नाम राशन कार्ड में रह सके। बैठक में एडीएसओ राज कुमार झा, बचनू मंडल, प्रेम शंकर राय, आनंद कुमार झा, अलका झा, ज्योति देवी, विशुनदेव यादव, सुजीत कुमार झा, प्रदीप कुमार झा सहित सभी के प्रखंड के एम ओ एवं सहायक गोदाम प्रबंधक उपस्थित थे।
