February 11, 2026

पूर्ववर्ती मनरेगा योजना के स्थान पर ग्रामीण आजीविका को अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 को किया गया लागू::-उप विकास आयुक्त

0
पत्रकारों को जानकारी देते उप विकास आयुक्त 
मधुबनी
विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 की प्रमुख विशेषताओं, लाभों एवं क्रियान्वयन की रूपरेखा को लेकर बुधवार को डीआरडीए स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह के द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया है।जिसमें उप विकास आयुक्त के द्वारा भारत सरकार द्वारा हाल ही में प्रस्तुत विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 की प्रमुख विशेषताओं, लाभों एवं क्रियान्वयन की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी गई।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने बताया कि यह अधिनियम पूर्ववर्ती मनरेगा योजना के स्थान पर ग्रामीण आजीविका को अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से लागू किया गया है। इसके अंतर्गत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के अकुशल शारीरिक श्रम की कानूनी गारंटी प्रदान की जाएगी, जिससे ग्रामीण आय सुरक्षा मजबूत होगी तथा पलायन में कमी आएगी। खेती के व्यस्त मौसम को ध्यान में रखते हुए वर्ष में अधिकतम 60 दिनों का कार्य-विराम रखा जा सकेगा, जबकि शेष अवधि में निर्धारित रोजगार दिवस सुनिश्चित किए जाएंगे।उप विकास आयुक्त ने बताया कि योजना में डिजिटल पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई है। बायोमेट्रिक उपस्थिति, जीपीएस आधारित निगरानी एवं एआई ऑडिट जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से कार्यों की गुणवत्ता और वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। मजदूरी भुगतान को साप्ताहिक आधार पर अथवा अधिकतम 15 दिनों के भीतर करने का प्रावधान है तथा निर्धारित समय में कार्य उपलब्ध नहीं होने पर बेरोजगारी भत्ता देय होगा। योजना का वित्तीय प्रावधान केंद्र एवं राज्य के बीच 60:40 अनुपात  में निर्धारित किया गया है।उन्होंने बताया कि अधिनियम के अंतर्गत व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक दोनों प्रकार के कार्यों को शामिल किया गया है। व्यक्तिगत श्रेणी में पौधरोपण, वर्मी-कम्पोस्ट, बायोगैस संयंत्र, पशुपालन शेड एवं निजी तालाब जैसे कार्य सम्मिलित हैं, जबकि सार्वजनिक श्रेणी में चेक डैम, खेल मैदान, आंगनबाड़ी केंद्र, जल निकासी योजना एवं ग्रामीण सड़कों का निर्माण शामिल होगा।मधुबनी जिले में सभी नई योजनाओं की प्रविष्टि ‘युक्त धारा’ एवं ‘नरेगा सॉफ्ट’ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करने तथा संचालित योजनाओं को 60 दिनों के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, कार्यों का चयन ‘विकसित ग्राम पंचायत प्लान’ के अनुरूप करते हुए उन्हें पीएम गति-शक्ति पहल से एकीकृत किया जाएगा,ताकि टिकाऊ ग्रामीण अवसंरचना का निर्माण सुनिश्चित हो सके

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!