बाढ़ प्रभावित पंचायतों में शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग
बाढ़ से तबाही
मधुबनी
बाढ़ की विभीषिका से फिर एकबार बिस्फी के पश्चिमी हिस्सों में परेशानी बढ़ती जा रही हैं। इसको लेकर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि एवं राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिख कर बिस्फी प्रखंड अंतर्गत कई पंचायतों में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बीच शीघ्र राहत चलाने की मांग किया है। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा है कि बिस्फी प्रखंड के पश्चिमी भाग के आधा दर्जन पंचायतों में आई बाढ़ के पानी से हजारों एकड़ में लगे लहलहाते तैयार धान का फसल पानी में डूब जाने से किसानों को भारी नुकसान हुआ हैं। धौंस नदी में अचानक आई बाढ़ का पानी हजारों एकड़ मैदानी इलाके में फैल जाने से जानमाल के अलावे मछुआरों को भी भारी नुकसान हुआ है ।प्रखंड को लगभल सात आठ दर्जन पोखर में बाढ़ का पानी रात में ही प्रवेश किए जाने से मछलियां भाग गई है। भरण टोल , बलहा, भोगा टोल , छछूआ, मोइन टोल,कमलावती ,छोड़हिया ,कटैया एवं चफही टोल गांव के कई घरों में पानी प्रवेश कर गया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों में नाव उपलब्ध कराए जानी की भी मांग किया है। साथ ही लोगों को बाढ़ के पानी से संक्रमित बीमारियों को फैलने का खतरा उत्पन्न होने से सचेत किया और रोकथाम के लिए मेडिकल कैंप लगाए जाने का अनुरोध भी जिलाधिकारी से किया हैं।
|
|
