October 3, 2026

गांधी जयंती पर गांधी चौक में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया माल्यार्पण

0
स्वच्छता का संकल्प लेकर गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने का लिया प्रण
बेनीपट्टी
महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को बेनीपट्टी नगर पंचायत की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर बेहटा स्थित गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में मुख्य पार्षद मंजू देवी, उपमुख्य पार्षद दीपशिखा कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद एवं समाजसेवी रूपन साह सहित अन्य लोगों ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस मौके पर मुख्य पार्षद मंजू देवी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक स्वच्छ, शांतिपूर्ण और बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है।वहीं, गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वार्ड पार्षदों, नगर पंचायत कर्मियों एवं आमलोगों ने गांधीजी के संकल्प पत्र को शपथ के रूप में ग्रहण किया। सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में वार्ड पार्षद राजीव यादव, योगेंद्र यादव, शत्रुघ्न ठाकुर, अंजली देवी, लक्ष्मण पंडित, रामवरण राम, फैयाज अहमद, अर्जुन कुमार, संस्थापक जामुन यादव, ललन साह, स्वच्छता पदाधिकारी शिवकुमार, कर संग्रह पदाधिकारी राकेश तिवारी, रोहित कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में स्थानीय बुद्धिजीवियों ने भी महात्मा गांधी के विचारों को याद करते हुए स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!