October 2, 2026

सत्य अहिंसा के महान पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती अत्यंत धूमधाम से संपन्न 

0
गाँधी जी की प्रतिमा पर  पुष्पांजलि अर्पित कर उनके  त्याग, तपस्या एवं योगदान का किया गया स्मरण  
 कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी गण 
मधुबनी
स्वाधीनता आंदोलन के महानायक तथा सत्य, अहिंसा  एवं विश्वशांति के महान पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती अत्यंत धूमधाम एवं हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।  मुख्य कार्यक्रम मधुबनी रेलवे स्टेशन परिसर मे हुआ जहाँ अधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।   अधिकारियों ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व, कृतित्व, त्याग, तपस्या एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को समाज के लिए अनुकरणीय, प्रेरणादायी एवं प्रासंगिक बताया।
 कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी श्री योगेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त श्री तुषार कुमार, नगर आयुक्त श्री उमेश कुमार भारती, अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री राजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री रामबाबू, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री संतोष कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व श्री मुकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मधुबनी श्री चंदन कुमार झा, उत्पाद अधीक्षक श्री विजयकांत ठाकुर, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री नितेश पाठक एवं वरीय उप समाहर्ता श्रीमती ज्योति रानी सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!