February 4, 2026

शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित::- जिलाधिकारी

0
“परीक्षा केंद्र के आस-पास की फोटो स्टेट, चाय-पान , किताब आदि की दुकान परीक्षा के दौरान पूर्ण रूप से रहेंगे बंद”
“परीक्षा के दिन सभी परीक्षा केंद्रों पर 500 गज की परिधि में धारा 144 के तहत लागू रहेगी निषेधाज्ञा”
“किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गजट आदि पाया जाता है, तो संबंधित वीक्षक पर भी तय की जाएगी जवाबदेही”
 डीएम एसपी जानकारी देते 
मधुबनी
शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के अयोजन तथा इस अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण करने को लेकर जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं  पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने  प्रतिनियुक्ति सभी स्टेटिक दंडाधिकारी, गश्ती दंडाधिकारी एवं  प्रतिनियुक्त अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। गौरतलब हो कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा दिनांक 02 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें प्रथम पाली 9.30 पूर्वाह्न से 12.45 अपराह्न तक एवम द्वितीय पाली 2 बजे अपराह्न से 5.15 बजे अपराह्न तक आयोजित होगी। प्रथम पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व अर्थात  9 बजे पूर्वाह्न तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की होगी अनुमति,वही द्वितीय पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व अर्थात  1.30 बजे अपराह्न तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की  अनुमति होगी। उपरोक्त निर्धारित अवधि के उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी हाल में परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। जिले में कुल 75 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिसमें कुल-53217 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के आस-पास की फोटोस्टेट, चाय-पान, किताब आदि की दुकान परीक्षा के दौरान पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के साथ-साथ परीक्षा केंद्र के अंदर भी  कड़ी निगरानी होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गजट पाया जाता है तो संबंधित वीक्षक पर भी जबाबदेही तय की जाएगी। ऐसे में परीक्षा के दौरान दी गई भूमिका को देखते हुए सभी लोग तत्परता एवं गंभीरता से काम लें। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी ससमय अपने निर्धारित स्थान पर पहुँचकर जिला नियंत्रण कक्ष को सुचित करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्य संपादित करना और समय का पूर्ण अनुपालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी विक्षकों की प्रतिनियुक्ति कंप्यूटरीकृत तरीके से रेंडमाइजेशन पद्धति द्वारा की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्तव्य में शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को समय से परीक्षाकेंद्र पर प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश करने पर रोक रहेगी।उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने  कहा कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश से पूर्व बॉडी फ्रिस्किंग की जाएगी ताकि परीक्षा को कदाचारमुक्त आयोजित किया जा सके। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है और परीक्षा भवन के सामने और पीछे के परिसर का विडियो रिकॉर्डिंग भी करवाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोबाइल सहित कदाचार में किसी भी प्रकार से सहयोग करने वाले सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी जिला साइबर सेल चौबीस घंटे निगरानी रखेगी और सोशल मीडिया पर भ्रामक,गलत एवं अफवाह जनक खबर पोस्ट करने वाले को चिन्हित कर कड़ी करवाई कि जाएगी।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह, अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन,अपर समाहर्ता, आपदा, संतोष कुमार,डीपीआरओ परिमल कुमार, जिला  अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, चंदन कुमार झा, अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर, अनुमंडल पदाधिकारी, फुलपरास,, अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपट्टी,  शारंग पाणी पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी, झंझारपुर, वरीय उप समाहर्ता, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!