December 5, 2025

रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान के लिए किया  जागरूक

0
रंगोली बनाते
खजौली  
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में  शत-प्रतिशत मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने को लेकर प्रखंड के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 55 एवं 60 पर प्रखंड क्षेत्र की आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा बुधवार को जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी सेविकाओं ने रंगोली बनाकर व रैली निकालकर मतदाताओं को जागरुक किया। सेविकाओं द्वारा  मतदाताओं को अपने वोट के अधिकार एवं उसके समुचित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। सेविकाओं ने मतदान को लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व बताते हुए इसमें सभी मतदाताओं से अपनी भागीदारी निभाने कर अपील की गई। इस मैके पर सीडीपीओ प्रीती कुमारी, एलएस रुपा कुमारी, प्रखंड समन्वयक शिशु सिन्हा, सेविका उषा कुमारी, अर्चना कुमारी, मुन्नी कुमारी, बबीता कुमारी, आरती कुमारी, पूनम बंदना, मुनिमा खातुन आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!