सरदार वल्लभ भाई पटेल की 72 वां पुण्यतिथि कांग्रेसियों ने मनाया

0


चित्रपर पुष्प अर्पित करते हैं
मधुबनी
जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के सभागार में आजादी आंदोलन के महायोद्धा ,देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सह गृहमंत्री ,लौह पुरुष ,भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 72 वां पुण्यतिथि पार्टी जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में सादगी से मनाई गई ।सर्व प्रथम उनके तैल चित्र पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शिद्दत से स्मरण कर श्रदांजलि दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो झा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल आजादी आंदोलन के महानायक थे उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते रहे और कई बार उन्हें करी यातनाएं दी गई जिसे वे कबूल करते रहे लेकिन

उन्होंने कभी भी विचलित नहीं हुए बल्कि और मजबूती से संघर्ष करते रहे उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व करने का भी मौका मिला ,आजादी के बाद देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सह गृहमंत्री बने और उन्होंने देश के चौमुखी विकास के लिए संघर्ष करते रहे ,वे देश मजबूती प्रदान करने के लिए सैकड़ों रियासत को देश मे शामिल किया ,देश के सैनिकों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया और दुश्मनों को दाँत खट्टे करते रहे देश की एकता और अखंडता के लिए वे सदैब काम किया, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने बाले आरएसएस पर उन्होंने ने देश मे प्रतिबंध लगाने का काम किया वे कुशल प्रशासक एवं दृढ़ निश्चय और पक्का इरादा के नेक दिल महामानव थे । कार्यक्रम में अमानुल्लाह खान , अधिवक्ता संजय कुमार मिश्रा, ऋषिदेव सिंह, मो आकिल अंजुम , अविनाश झा, अशोक प्रसाद, शमशूल हक खान,कुसुम कांत झा, फ़ैज़ी आर्यन,आलोक कुमार झा, मोहन कुमार, बिनय झा, सुभाष झा,कुंदन चौधरी, प्रिंस कुमार, कृष्ण कुमार झा, श्याम ठाकुर, सोनू कुमार, कालिका प्रसाद सिंह, महेश दास, राजीव शेखर झा, आदि थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!