सेवा ज्योति मशाल से गूंजा मधुबनी, विकसित भारत 2047 का लिया संकल्प
सेल टैक्स चौराहा का नामकरण सेवा ज्योति चौक, हजारों लोगों ने लिया विकसित भारत का संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित नेता का
मधुबनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को मधुबनी में भाजपा की ओर से सेवा ज्योति मशाल स्थापित की गई। इस अवसर पर सेल टैक्स चौराहा का नामकरण सेवा ज्योति चौक किए जाने के साथ विकसित भारत 2047 संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने भाग लिया।
सेवा ज्योति मशाल यात्रा थाना मोड़ से शुरू होकर सेवा ज्योति चौक पहुंची। यहां सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव, पूर्व विधान पार्षद सह जिला प्रभारी अर्जुन सहनी तथा झंझारपुर भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नारायण मंडल सहित अन्य नेताओं ने मशाल प्रज्वलित की।
संकल्प सभा में सेवा ज्योति यात्रा के जिला संयोजक सह कार्यक्रम प्रभारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर चंद्रवीर यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प पत्र का वाचन कराया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने सुना।
सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत और विश्व के ऐसे नेता हैं, जिनका लगातार 25 वर्षों का सार्वजनिक सेवा कार्यकाल रहा है। उनके नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि आवास, बिजली, शौचालय, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को मिला है। शिक्षा के क्षेत्र में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटों की वृद्धि और नए विश्वविद्यालयों की स्थापना भी हुई है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भारत ने दुनिया के कई देशों तक वैक्सीन पहुंचाई। राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने, सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदमों से देश के स्वाभिमान को मजबूती मिली है। ईडब्ल्यूएस के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को लाभ पहुंचाने के साथ करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने की दिशा में भी काम हुआ है।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी सह भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर चंद्रवीर यादव ने किया। मौके पर विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, विधायक सुजीत पासवान, मधुबनी नगर निगम के मेयर अरुण राय, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री डॉ. किरण कुमारी झा, जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव, झंझारपुर के जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत, पूर्व विधान पार्षद विनोद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर सहित कई नेता मौजूद रहे।
इस दौरान जिला महामंत्री रंजीत यादव, सुबोध चौधरी, सरोज सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, प्रमोद सिंह, जिला मंत्री संजय महतो, दीप्ति रावत, आईटी सेल के आदित्य झा, दीपक यादव, हीरालाल, रणधीर ठाकुर सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।
