महाराष्ट्र में हिंदुओं की एकता उनकी सबसे बड़ी ताकत::–अमरनाथ प्रसाद
अमरनाथ प्रसाद
मधुबनी
प्रदेश भाजपा नेता एवं प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद ने कहा कि महाराष्ट्र में हिंदुओं की एकता उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जो उनकी संस्कृति, परंपराओं और सहिष्णुता में निहित है। संगठित समाज अडिग विश्वास और अपार शक्ति का प्रतीक बनता है। यह एकता केवल धार्मिक भावना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें राष्ट्रप्रेम, मानवीय मूल्यों और समाज कल्याण का गहरा जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि हिंदू परंपराएं सहयोग और सामूहिक उत्थान को प्रोत्साहित करती हैं, जिससे समाज में स्थिरता और एकजुटता बनी रहती है। धर्मनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण हिंदू समाज को हर चुनौती का सामना करने की प्रेरणा देता है। अमरनाथ प्रसाद ने जोर देकर कहा कि आज महाराष्ट्र का संगठित हिंदू समाज न केवल अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा है, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय उन्नति में भी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र के सभी देवतुल्य मतदाताओं को बधाई दी और भाजपा के प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व को शुभकामनाएं एवं धन्यवाद प्रेषित किया। यही एकजुटता हर क्षेत्र में विजय और विकास का आधार है।
|
ReplyForward
|
